सेक्टर 14 के आयकर विभाग में टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में विजई रहे अजय भारद्वाज अपनी टीम के स
हिसार। टैक्स बार एसोसिएशन जिला हिसार के वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों के चुनाव शनिवार को सेक्टर-14 स्थित आयकर कार्यालय में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चला जिसके बाद तुरंत मतगणना शुरू की गई और परिणाम घोषित कर दिए गए। चुनाव में कुल 255 सदस्यों में से 240 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रधान पद पर एडवोकेट अजय कुमार भारद्वाज ने जीत दर्ज की। वाइस प्रेसिडेंट (इनकम टैक्स) पद पर एडवोकेट भारत विक्रांत और वाइस प्रेजिडेंट के अन्य पद पर एडवोकेट जगदीश लाल धमीजा ने सफलता प्राप्त की। सचिव पद पर सीए मुकुल मित्तल चुने गए, जबकि संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) के पद पर एडवोकेट पुनीत मित्तल की जीत हुई। कोषाध्यक्ष पद पर सीए मनल चावला निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी सदस्य (एग्जीक्यूटिव मेंबर) के तीन पदों पर सीए आदिश जैन, एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद और एडवोकेट अलोक कुमार जैन को जीत मिली। चुनाव अधिकारी सीए राम बाबू अग्रवाल ने बताया कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई। बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया, जो लगातार दूसरी बार अपनाई गई व्यवस्था है। चुनाव को लेकर सदस्यों में उत्साह था और पूरे दिन मतदान केंद्र पर सक्रियता बनी रही।