फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पॉलीटेक्निक में 41 प्रतिभागियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु दक्ष राजकीय पॉलीटेक्निक में एनआईटीटीटीआर (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च), चंडीगढ़ की ओर से आयोजित पांच दिवसीय लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। तकनीकी शिक्षा में शिक्षण और अनुसंधान में सुधार के लिए शैक्षणिक दृष्टिकोण विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में 41 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल और अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का समन्वय एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ के अमित गोयल ने किया। इसमें राजकीय पॉलीटेक्निक मेहम, जमालपुर शेखों, भिवानी सहित विभिन्न संस्थानों के शिक्षकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रभावी शिक्षण पद्धतियों, अनुसंधान कौशल, नवाचार आधारित शिक्षण और छात्र-केंद्रित अधिगम जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए। संस्थान स्तर पर डॉ. मुकेश बंसल और नितिन अरोड़ा ने स्थानीय समन्वयक की जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

समापन समारोह में प्राचार्य जगमोहन सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुसंधान को नई दिशा देते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में अर्जित अनुभव और ज्ञान को अपने-अपने संस्थानों में लागू करने का आह्वान किया। प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण आयोजित करने की अपेक्षा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें