फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: शराब के ठेके पर बदमाशों ने की फायरिंग, चिपकाया जय श्रीराम लिखा पोस्टर, मौके से हुए फरार

Tue, 16 Sep 2025 10:34 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

सिंघवा खास गांव में बाइक सवार तीन हमलावरों ने वरुणि वाइन कंपनी के शराब ठेके पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। हमलावरों ने जय श्रीराम लिखा पोस्टर चिपकाया और मदनहेड़ी गांव की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव सिंघवा खास में सोमवार शाम करीब सात बजे आए बाइक सवार तीन हमलावरों ने शराब ठेके पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाई। हमलावरों ने जय श्रीराम लिखा पोस्टर भी ठेके पर चिपका दिया। इसके बाद आरोपी बाइक से मदनहेड़ी गांव की तरफ भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


गांव में वरुणि वाइन कंपनी के नाम से ठेका आवंटित है। गांव मुंढाल खुर्द निवासी कपिल और सोमवीर इसकी देखरेख करते हैं। सोमवार शाम ठेके पर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीन युवक बाइक से आए और आते ही तीन-चार फायर कर दिए। बाद में ठेके से कुछ दूरी पर दो और फायर किए। गोली चलने से मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही बास थाना पुलिस और नारनौंद सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है। आरोपियों ने गोली चलाने के बाद शराब ठेके पर जय श्रीराम और छोटा सामनिया नाम से पोस्टर भी चिपकाया है। पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है कि आखिर पोस्टर लगाने के पीछे क्या मकसद था।
विज्ञापन


बास थाना जांच अधिकारी मनदीप चहल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए नारनौंद सीआईए स्टाफ, हांसी सीआईए स्टाफ वन, हांसी सीआईए स्टाफ टू, बास थाना पुलिस, सोरखी पुलिस चौकी, साइबर पुलिस सहित अन्य टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana: केमिकल से भरे कैंटर में लगी आग, चपेट में आई क्रेटा कार, दो लोगों की जिंदा जलने से मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें