फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी की मुख्य शाखा में लगी आग, 4 गाड़ियों ने पाया काबू

विज्ञापन
पीएनबी की मुख्य शाखा में लगी आग को बुझातीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बस अड्डे के नजदीक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बेसमेंट में बुधवार की रात करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं सूचना मिलते ही डीएसपी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे वह और अन्य कर्मचारी बैंक का ताला लगाकर घर चले गए थे। रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि बैंक में आग लगी है। सूचना पाते ही वह मौके पर पहुंचे। फायरकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बेसमेंट में आग लगने से बैंक के कई दस्तावेज, इन्वर्टर, प्रिंटर और कंप्यूटर जल गए हैं। आग के कारण सिरसा-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगा तो पुलिस ने वन-वे कर किसी तरह वाहनों को निकाला। रात 12:03 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान फायर बिग्रेड कर्मी सुरेंद्र के पैर में कांच भी लगा। 11:40 बजे फायरमैन रमेश 2 ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचा। आग को बुझाने में दो सिलेंडर खर्च हो गए।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट की आशंका
फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। कैश बेसमेंट में रखा जाता है। जिस कारण वहां तक आग नही पहुंच सकती।
- डीपी सिंह, मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें