फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में हेडक्वार्टर एवं डब्लूएचओ से आई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में टीकाकरण के बाद दो बुजुर्गों की मौत के मामले में हेडक्वार्टर से डॉ. विरेंद्र अहलावत एवं डब्लूएचओ से डॉ. शिवानी की टीम मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

यहां आने के बाद टीम ने सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान टीम ने अधिकारियों से पूछा कि उन बूथों पर कितनी वैक्सीन लगी है और किस-किस को लगी है। वैक्सीन की खेप उस बूथ पर कहां से भेजी गई थी, वैक्सीन लगने के बाद बाकी लाभार्थियों में तो कोई दुष्प्रभाव तो नहीं है और अब उनकी हालत कैसी है। इस बारे में टीम ने विभाग से रिपोर्ट तलब की है। विभागीय अधिकारियों की ओर से भी टीकाकरण की रिपोर्ट टीम को सौंप दी गई है।
गौरतलब है कि आदमपुर के ढाणी मोहब्बतपुर गांव और नारनौंद के बडाला गांव निवासी दो बुजुर्गों ने सोमवार को कोरोना टीका लगवाया था। टीका लगवाने के एक-डेढ़ घंटे बाद दोनों की मौत हो गई थी। इसके बाद सूचना पाकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

वैक्सीन की चौथी खेप भी जल्द पहुंचेगी
स्वास्थ्य विभाग के पास वीरवार देर शाम तक 12 हजार वैक्सीन की चौथी खेप भी जल्द पहुंचने वाली है। इस समय जिले में लगभग 7 हजार वैक्सीन का भंडार है।
368 लाभार्थियों ने लगवाया टीका
जिले में बुधवार को 368 लाभार्थियों ने टीका लगवाया है। इनमें से 215 लाभार्थियों ने सरकारी अस्पताल तो 153 लाभार्थियों ने निजी अस्पतालों में टीका लगवाया है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल जिला अस्पताल एवं निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। इसके लिए लगभग 45 बूथ बनाए गए थे, जहां पर टीकाकरण हुआ।
आज 70 बूथों पर होगा टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को 70 से अधिक बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सभी जगहों पर वैक्सीन पहुंचा दी है। बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा कम टीकाकरण हुआ, मगर निजी अस्पतालों में लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए 250 रुपये चुकाने पड़े।
टीकाकरण के बाद हुई दोनों बुजुर्गों की मौत के कारणों का मामलों का पता लगाने के लिए हेडक्वार्टर से डॉ. विरेंद्र अहलावत एवं डब्लूएचओ से डॉ.शिवानी की टीम आई थी। उस समय के बूथ के टीकाकरण प्रक्रिया एवं लाभार्थियों की सूची की रिपोर्ट मांगी थी, जो उपलब्ध करवा दी गई है। -डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें