फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोडवेज बस के अगले हिस्से में लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित उतारा

Fri, 21 Aug 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
रोडवेज बस के नीचे आग लगने पर उठता धुआं। 
विज्ञापन
घिराय। नियाना और शिकारपुर के बीच कूलर फैक्टरी के पास वीरवार शाम भिवानी डिपो की रोडवेज बस के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई। चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस सड़क किनारे रोक दी और परिचालक के साथ सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस भिवानी से हिसार पहुंचने के बाद शिकारपुर, नियाना होते हुए खरड़ जा रही थी। शाम करीब 6:20 बजे बस के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में वहां आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने के प्रयास किए। घटना में किसी यात्री, चालक या परिचालक के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोडवेज बस के नीचे आग लगने पर उठता धुआं। 

रोडवेज बस के नीचे आग लगने पर उठता धुआं। 

रोडवेज बस के नीचे आग लगने पर उठता धुआं। 

रोडवेज बस के नीचे आग लगने पर उठता धुआं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें