हिसार। मिलगेट क्षेत्र की गीता कॉलोनी में वीरवार सुबह चाय पीने के बाद एक ही परिवार के पांच सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार जिस दूध से चाय बनाई गई थी उसमें छिपकली मिली। इसके बाद सभी को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गीता कॉलोनी निवासी सीता ने बताया कि बुधवार रात उनका बेटा अन्नू दुकान से दूध लेकर आया था। घर में फ्रिज नहीं होने के कारण दूध को गर्म कर ढककर रख दिया गया था।
सुबह करीब सात बजे इसी दूध से चाय बनाई गई। चाय पीने के कुछ देर बाद परिवार के पांच सदस्यों को जी घबराने और उल्टी की शिकायत होने लगी। इसके बाद दूध की जांच की गई तो उसमें छिपकली मिली। सीता के अनुसार इसके बाद उनके पति सर्वेश, पुत्रवधू ज्योति व रेणू और पौते हार्दिक को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया।