हांसी। बोगा राम कॉलोनी स्थित एक घर में बुधवार को खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलिंडर में आग लग गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सिलिंडर को खुले मैदान में फेंक दिया। इसके बाद सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा रसोई का सामान भी जल गया।
आग बुझाते समय हमारे साथ कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि हमारे पास कोई भी सुरक्षा किट नहीं है। हम मौत के मुंह में जाकर लोगों की जान बचाने का काम करते हैं। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह हमारी मांगों की और ध्यान दे ताकि आग बुझाते समय हमारी भी सुरक्षा रह सके।
- विनोद कुमार, फायर मैन, हांसी