फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव श्यामसुख में सीएससी में लगी आग, कंप्यूटर, फोटोस्टेट मशीन सहित अन्य सामान जला

Mon, 02 Jun 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
अग्रोहा। गांव श्यामसुख में सीएससी में लगी आग
विज्ञापन
अग्रोहा। गांव श्यामसुख में शनिवार रात सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में आग लग गईं। सूचना मिलते ही बरवाला से दमकल की गाड़ी व डायल 112 मौके पर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया।
विज्ञापन

आग से दुकान में रखे कम्प्यूटर, लैपटॉप सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि उसने घर के पास स्थित एक कमरा किराये पर लेकर जीके ऑनलाइन सॉल्यूशन के नाम से सीएससी खोल हुई है। दुकान में कम्प्यूटर, लैपटॉप, फोटोस्टेट मशीन, प्रिंटर, कॉपी किताब सहित अन्य स्टेशनरी का सामान रखा था।
रोजाना की तरह शनिवार रात को भी वह करीब 9:30 बजे दुकान मंगल कर घर चला गया था। रविवार तड़के करीब तीन बजे पड़ोसी सत्यनारायण सूचना दी कि दुकान में आग लगी हुई है। इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा। तब तक आग लगने की सूचना दमकल और डायल 112 को दी। शोर शराबा सुनकर व आग की लपटें देखकर मौके पर आस पड़ोस के लोग आए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इधर, सूचना मिलने के बाद बरवाला से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब पौने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलघर नष्ट हो चुका था। पीड़ित ओमप्रकाश के लिए जिला प्रशासन व सरकार से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें