फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला

Wed, 15 May 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर में न्यू काठ मंडी रोड पर टेंट के एक गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। गोदाम से धुआं उठता हुए देखकर भवन के मालिक ने गोदाम के किराएदार को सूचना दी। मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग सोमवार रात करीब 12 बजे लगी। जानकारी देते हुए जमावड़ी निवासी बलराज ने बताया कि वह टेंट एसोसिएशन के शाखा प्रधान हैं। उनकी दीप टेंट हाउस के नाम से न्यू काठ मंडी रोड पर दुकान है। उन्होंने दुकान से कुछ दूरी पर एक गोदाम किराए पर लिया हुआ है। गोदाम में टेंट का सामान रखा हुआ था। सोमवार रात करीब पौने एक बजे भवन मालिक ने उनके पास फोन किया कि गोदाम से धुआं निकल रहा है।
उन्होंने मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के आने पर गोदाम के शटर को खोला गया। जिसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से मेज, कुर्सी, मैट, गद्दे, एलइडी, वायरिंग व टेंट का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि वह मामले में एसडीएम को मुआवजा राशि के संदर्भ में मिलेंगे व ज्ञापन भी सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें