फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, रसोई और छत जली

विज्ञापन
 श्यामसुख गांव में गैस सिलिंडर से फैली आग में जला सामान।
विज्ञापन
अग्रोहा। गांव श्यामसुख में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे गैस सिलिंडर में लीकेज के कारण आग लग गई। उस समय मजदूर राजेंद्र सिंह चाय बना रहे थे। आग से रसोई का सामान और छत जलकर खराब हो गई, जबकि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह काम से घर लौटकर चाय बना रहे थे। इसी दौरान सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई। उस समय उनकी पत्नी सरोज और छोटे भाई की पत्नी भतेरी दिवाली के काम में लगी थीं। धुआं उठता देख पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बाल्टी व मटकों से पानी डालकर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस गाड़ी भी पहुंची। ग्रामीण राममूर्ति गोदारा, संदीप, विनोद और अमित ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें