फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्लास्टिक ड्रमों के गोदाम में लगी आग, लाखों के नुकसान का दावा

विज्ञापन
हांसी ड्रम में लगी आग को बुझाते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। जागरूक पाठक
विज्ञापन
हांसी। वकील कॉलोनी में वीरवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में बनाए गए खाली प्लास्टिक के नीले ड्रमों के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में हजारों ड्रम रखे होने से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास घर नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
गोदाम मालिक राजीव जैन के मुताबिक वह फैक्ट्रियों से खाली नीले प्लास्टिक के ड्रम लाकर घरेलू उपयोग के लिए या जरूरतमंद लोगों को बेचते थे। आग में गोदाम में रखे हजारों ड्रम जल गए। उनके अनुसार, हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड अधिकारी जसबीर ने बताया कि गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
फायर ऑपरेटर संदीप गोयत ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें