फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किरोड़ी के 400 केवी स्टेशन में लगी आग, 40 से ज्यादा गांवों की बिजली सप्लाई बाधित

विज्ञापन
हिसार के किरोड़ी के 400 केवी स्टेशन में आग लगने से उठती लपटें। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
हिसार। किरोड़ी गांव में स्थित 400 केवी स्टेशन में सोमवार रात अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के 40 से ज्यादा गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सूचना पाकर एचवीपीएनएल के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। इस पर बरवाला से दमकल की गाड़ियां स्टेशन पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर से ही दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

रात साढ़े 10 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था जिस कारण से बिजली सप्लाई भी सुचारू नहीं हो सकी थी। किरोड़ी गांव में स्थित 400 केवी स्टेशन को खेदड़ थर्मल प्लांट से बिजली सप्लाई होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें