फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सहेलियों को किक लगाते देखा तो मैदान में उतरी रितिका, अब नेशनल की तैयारी में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। मैंने चार साल पहले सेहली कविता, निधि और स्नेहा मैदान में किक लगाती थी, उन्होंने मुझे भी फुटबाल खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मैंने पिता वेदप्रकाश से खेलने की बात पूछी तो उन्होंने हामी भर ली। इसके बाद मेरा हौसला बढ़ा और मैंने फुटबाल को ही अपना कॅरिअर बना लिया।
विज्ञापन

मैं राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हूं, मगर पदक न जीतने का मलाल है। अब अगला लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना है। अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मैं चूली बागड़ियान में कोच विनोद कुमार के पास अभ्यास कर रही हूं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य है। इसके बावजूद परिवार के सदस्यों ने मुझे खेलने से कभी नहीं रोका। अब मैं भी पदक जीत परिवार और कोच का नाम रोशन कर रही हूं। (जैसा कि चूली बागड़ियान की 14 साल की फुटबाल खिलाड़ी रितिका ने बताया)
विज्ञापन

रितिका की उपलब्धियां
- 2024 में नेशनल चैंपियनशिप में पार्टिसिपेट
- 2025 में स्कूली स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2025 में नोर्थ जोन रिलायंस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें