फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: साक्ष्य न मिलने पर भाजपा नेता मनदीप मलिक और प्रदीप सहरावत पर दर्ज एफआईआर कैंसिल

Sat, 14 Dec 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा नेता मनदीप मलिक और प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सहरावत पर दर्ज एफआईआर को साक्ष्य न मिलने पर कैंसिल कर दिया गया है। 22 नवंबर को सदर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर इन दोनों लोगों पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। जांच के बाद अब एफआईआर को खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन

एक महिला ने सदर थाना में शिकायत देकर भाजपा निगरानी समिति के संयोजक मनदीप मलिक और प्रदीप सहरावत पर आरोप लगाए थे। महिला का आरोप था कि होटल में नशीला पदार्थ पिला कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद जांच कराई गई। जिसमें महिला की शिकायत को पुख्ता साबित करने के साक्ष्य नहीं मिले।
महिला की ओर से दी गई जानकारी सही नहीं मिली। महिला ने आज तक पुलिस को अपना स्थायी पता नहीं दिया। जिसके बाद से पुलिस को उनकी शिकायत पर संदेह बढ़ता गया। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर कैंसिल के लिए लिखा है। सदर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया साक्ष्यों के अभाव में 22 नवंबर को दर्ज एफआईआर नंबर 879 को कैंसिल करने के लिए लिखा गया है। इस मामले में महिला की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें