हिसार। मोहल्ला सूर्यनगर के पास दो दिन पहले ऑटो चालक के किसान एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या मामले में जीआरपी ने शनिवार को तीन फाइनेंसरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जीआरपी थाने के जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मौके पर सुसाइड नोट मिला था। इसमें धन सिंह ने फाइनेंसर राम नागर, सुंदर सिंह और राजेश जांगड़ा को जिम्मेदार बताया। उसने लिखा कि आरोपी कर्ज पर 10 प्रतिशत मासिक ब्याज देने का दबाव बना रहे हैं। मोहल्ला आदर्शनगर निवासी धन सिंह ने 19 मार्च की रात करीब नौ बजे हिसार-भिवानी रेल मार्ग पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की थी। गांव शिकारपुर निवासी उसके छोटे भाई लीलूराम ने शव की शिनाख्त की थी। इसके बाद जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया था।