फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष का हमला करने के 7 नामजद आरोपियों सहित 15-20 पर केस दर्ज

विज्ञापन
गांव बांडाहेड़ी में पंचायत के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने सात नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने उपाध्यक्ष के सुरक्षाकर्मी संदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुरक्षाकर्मी संदीप ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान किसानों ने विरोध करते हुए डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिस कारण पुलिस ने धीरणवास निवासी संदीप, रावतखेड़ा निवासी मंजीत बिश्नोई, बांडाहेड़ी निवासी अमित बिश्नोई, बालसमंद निवासी सतीश लोरा, रावतखेड़ा निवासी अमित बिसला, सातरोड़ निवासी राजेश भाकर, गोरछी निवासी अनिल व 15-20 अन्य के खिलाफ धारा 307, 353, 332, 341, 506, 291, 186, 147, 149, व 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि इसमें अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नामजद सात आरोपियों में से अमित बिसला पहले भी चर्चा में रह चुका है। उल्लेखनीय है कि अमित बिसला ने भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट पर उससे मारपीट का आरोप लगाया था, जिसको लेकर वह कई दिन तक हिसार के लघु सचिवालय के बाहर धरने पर भी बैठा रहा।
दो गांवों में की पंचायत
डिप्टी स्पीकर के सुरक्षाकर्मी की ओर से किसानों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज होते ही रविवार को गांव बांडाहेड़ी और धीरणवास के ग्रामीणों ने दोनों गांवों में पंचायत की। पंचायत में बीजेपी और जेजेपी के नेताओं के गांवों में प्रवेश न होने देने का फैसला लिया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर कोई ग्रामीण इसके बावजूद बीजेपी या जेजेपी का कार्यक्रम गांव में रखेगा तो उसके जानमाल के नुकसान का जिम्मेदार वह स्वयं होगा। वहीं जिन किसानों पर केस दर्ज हुआ, उन्होंने बताया कि वे 13 जनवरी को इसको लेकर सामूहिक गिरफ्तारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें