फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान स्थगित, अब 16 जनवरी से होगा कोरोना टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जिले में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसकी वजह से विभाग ने पोलियो रोधी दवा पिलाने का अभियान स्थगित कर दिया है, जो 17 जनवरी से 3 दिनों तक चलाया जाना था।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर विभाग ने छह केंद्रा चुने हैं, जहां वैक्सीन का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा कोविड-19 पोर्टल के तहत ही स्वास्थ्य कर्मवीरो को सेंटर पर बुलाया जाएगा। खास बात यह है कि विभाग द्वारा अब ग्रामीण एरिया के बजाय शहर में वैक्सीन के टीकाकरण पर अधिक जोर दिया जाएगा। विभाग ने पहले वालेेेे छह केंद्रों में से कैमरी पीएचसी व हांसी अस्पताल को सूची से हटा दिया है। इनकी जगह अब टीकाकरण के लिए जिंदल अस्पताल और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को टीकाकरण केंद्र के तौर पर चुना गया है।
बता दें कि विभाग द्वारा टीकाकरण पूर्वाभ्यास के लिए जिले में 6 केंद्र चुने गए थे, जिनमें सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर, हांसी नागरिक अस्पताल, कैमरी पीएचसी, चौधरीवास पीएचसी, बरवाला नागरिक अस्पताल एवं आदमपुर अस्पताल शामिल था। मगर अब कैमरी पीएचसी एवं हांसी नागरिक अस्पताल को सूची से हटा दिया है।
विज्ञापन

पहले केंद्रों के स्टाफ को लगेगा टीका
डिप्टी सीएमओ डॉ. तरुण ने बताया कि सबसे पहले टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा और उनके स्टाफ को कवर किया जाएगा। इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य कर्मियों को चुना जाएगा। फिलहाल इसकी तैयारियां की जा रही हैं। उसी के तहत योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिंदल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में उनकी अपनी तरफ से कार्यप्रणाली अपनाई जाएगी और वह अपने आप में सक्षम भी है। वहीं उनके स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या भी अधिक है। इसी के साथ बाकी सेंटर पर भी हमारी यही योजना रहेगी। इस बारे में सोमवार को बैठक होगी और उसी दौरान आगे की रणनीति को लेकर बातचीत की जाएगी।
बदलाव के बाद अब ये होंगे केंद्र
- जिंदल अस्पताल
- अग्रोहा मेडिकल कॉलेज
- बरवाला नागरिक अस्पताल
- आदमपुर नागरिक अस्पताल
- चौधरीवास पीएचसी
- सेक्टर 1-4 स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर
निजी अस्पताल से अभी तक नहीं आई रिपोर्ट
विभाग ने कोरोना टीकाकरण केंद्र के लिए जिले के निजी अस्पताल संचालकों से व्यवस्था को लेकर जो रिपोर्ट मांगी थी। वह अभी तक नहीं भेजी गई है। बता दें कि विभाग ने टीकाकरण के लिए जिले के पीएचसी, सीएचसी सहित करीब 35 सरकारी संस्थानों के अलावा कुछ प्राइवेट अस्पतालों में भी केंद्र बनाने के लिए एक बैठक की थी। उसी दौरान निजी अस्पताल प्रशासन से केंद्र की व्यवस्था के लिए रिपोर्ट मांगी थी। इस बारेेेे में विभाग का कहना हैै कि रिपोर्ट सौंपने के लिए सभी को तीन दिन का समय दिया था, जो सोमवार को पूरा हो जाएगा।
16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। फिलहाल इसकी कोई सूचना नहीं है कि कितने टीके लगेंगे। इस बारे में रविवार शाम को ही आदेश जारी हुए हैं और बाकी जानकारी सोमवार को ही मिल पाएगी। इसके बाद ही आगे की योजना बनाई जाएगी। इसके चलते पोलियो की दवा पिलाने का अभियान रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें