फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो पक्षों में झगड़ा, चाकू से हमले में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मिलगेट रोड पर शाम को करीब 5 बजे दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें चाकू लगने से दोनों पक्षों का एक-एक युवक घायल हो गया। नागरिक अस्पताल में उपचार कराने आए मिलगेट एरिया के साहिल ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर जा रहा था। नई सब्जी मंडी के गेट के पास एरिया का मनीष मिला। उसने कहासुनी करने के बाद छुरी से हमला कर मुझे घायल कर दिया। दूसरी तरफ दूसरे गुट का मनीष भी घायल है। एचटीएम थाना पुलिस सच्चाई जानने के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरी का मोबाइल खरीदने का आरोपी गिरफ्तार
हिसार। थाना आजाद नगर पुलिस ने शिव किराना स्टोर से चोरी हुआ मोबाइल खरीदने के आरोपी देव नगर निवासी मोहित को गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी मुख्य सिपाही पंकज ने बताया कि आरोपी मोहित मोबाइल की दुकान चलाता है। मोहित ने किसी व्यक्ति से चोरी का मोबाइल फोन खरीदा था। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद पेश अदालत किया गया जहां से अदालत के आदेश पर जमानत पर रिहा किया गया। आजाद नगर निवासी सतबीर सिंह ने 8 अप्रैल को उसकी किराना की दुकान से मोबाइल फोन और नकदी चोरी होने के बारे में थाना आजाद नगर में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें