फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: केंद्रीय कारागार-2 में पहले फोन करने पर बंदियों में झगड़ा, 11 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राजगढ़ मार्ग स्थित केंद्रीय कारागार दो में बंदियों में एसटीडी पर एक-दूसरे से पहले फोन करने को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बंदियों को छुड़वाया। इस दौरान घायल बंदियों का जेल परिसर स्थित अस्पताल में इलाज कराया। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने 11 बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में उप अधीक्षक शिवकुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर 11 बजे जेल परिसर के अंदर ब्लॉक तीन के बंदी सुनील, अमन, धर्मप्रीत, साहिल गिनती के समय एसटीडी पर परिजनों से बात कर रहे थे। इसी दौरान उसी ब्लॉक में बंद मनोज, मोहित, सुनील, हरपाल, सुरेंद्र, विनोद और कुलदीप आ गए। दोनों पक्षों में फोन पहले करने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें