फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगजीवन नगर के प्लॉट में मिला भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
हिसार- जगजीवन नगर में भ्रूण मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। स्थानीय बस स्टैंड के पास जगजीवन नगर में एक प्लॉट में भ्रूण मिला है। सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को नागरिक अस्पताल भिजवाया। भ्रूण के पास से एक लाल रंग का कपड़ा बरामद हुआ है। पुलिस ने कपड़ा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगजीवन नगर वासी निर्मल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने प्लॉट है। इस प्लॉट के चारों ओर दीवार निकाली हुई है। सुबह वह नीम की दातुन तोड़ने के लिए प्लॉट की दीवार पर चढ़ा तो कुछ अजीब सा दिखाई दिया। इसके बाद वह उसके पास गया तो यह अविकसित भ्रूण था। बता दें कि जनजीवन नगर के साथ लगते ऋषि नगर में काफी संख्या में प्राइवेट अस्पताल हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें