बरवाला। भ्रूण लिंग जांच मामले में जेल में बंद आरोपी डॉ. अनंतराम की जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसी मामले में आरोपित पंजाब के जिला संगरूर के गांव भाठुआ निवासी जगराज ने जमानत याचिका लगाई हुई थी। अदालत ने उसकी याचिका को भी निरस्त कर दिया है।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच को लेकर 14 जुलाई को शहर के वार्ड 14 में की गई छापामार कार्रवाई की थी। इस मामले में टीम ने टीम द्वारा डॉ. अनंत राम सहित अन्य छह लोगों के खिलाफ पीसी व पीएनडीटी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया था।इसके बाद डॉ. अनंतराम को पुलिस ने 1 अक्तूबर को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उस दौरान पुलिस ने अनंतराम को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। 4 अक्तूबर को अदालत ने डॉ. अनंत राम को जेल भेज दिया था। डॉ. अनंतराम की तरफ से अदालत में जमानत की याचिका लगाई हुई थी।