फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपती की 54वीं सालगिरह पर केक लेकर पहुंचीं महिला पुलिसकर्मी

विज्ञापन
बुजुर्ग दंपत्ति के साथ कार्यक्रम में शामिल होती महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान बुजुर्ग दंपती के आवास पर जाकर उनके साथ शादी की सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होकर पुलिसकर्मियों ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। महिला पुलिसकर्मी स्वयं केक लेकर दंपती के आवास पर पहुंचीं।
विज्ञापन

धौला कुंआ क्षेत्र निवासी रिटायर्ड मुख्याध्यापक 79 वर्षीय शीतल प्रसाद जैन और 73 वर्षीय मधु जैन की शादी की 54वीं सालगिरह शनिवार को थी। महिला थाना प्रभारी पुष्पा ने बताया कि महिला पुलिस थाने से चार कर्मी शीतल जैन के आवास पर पहुंचीं। वह खुद केेक लेकर आई और दंपती को शादी की सालगिरह की बधाई दी।
बुजुर्ग दंपती बोला - हम पुलिसकर्मियों के मान-सम्मान से बेहद खुश
बुजुर्ग दंपती ने कहा कि हम पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए मान-सम्मान से बेहद खुश हैं। लॉकडाउन के चलते वह अपनी पत्नी के साथ बाहर सेलिब्रेट करने नहीं जा सकते थे। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने उनके घर पर आकर उनकी शादी की सालगिरह के सेलिब्रेशन को चार चांद लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें