फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिला तीरंदाज ने ससुराल जाकर किया हंगामा, पिटाई कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तीरंदाजी की राष्ट्रीय स्तरीय महिला खिलाड़ी ने सोमवार को ससुराल जाकर हंगामा किया। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि ससुरालजनों ने पीटकर उसे घर से निकाल दिया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच ससुरालजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक सेक्टर में रहने वाली महिला तीरंदाज ने बताया कि वह एक स्कूल में तैनात है। उसकी शादी नाै साल पहले हुई थी। उनका एक बेटा है। पति ने कहा था कि उसके माता-पिता के साथ ना तो हम कभी रहेंगे और ना तुम उनके पास जाना। पति पर शक हुआ तो महिला खिलाड़ी सोमवार रात अपनी ससुराल पहुंची। इस दौरान कमरे में एक ही बेड पर उसका पति और एक युवती सो रहे थे। इस दौरान उसे देखकर पति चिल्लाने लगा कि तुम यहां क्यों आई हो। आरोप है कि युवती ने कहा कि इसका काम तमाम कर दो। इसके बाद पति ने लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सास-ससुर आए और उसे पीटा। सोने की चेन भी कहीं गिर गई। देवर, देवरानी और अन्य ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। बाद में लोगों ने डायल 112 पर कॉल की और महिला तीरंदाज को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच ससुरालजनों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें