फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पिता बेचते हैं दूध, सगे भाइयों का एयरफोर्स और नेवी में चयन

विज्ञापन
सूरज यादव। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। अभिभावकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है जब उनके घर के चिराग छोटी सी उम्र में ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं। ऐसा ही साबित करके दिखाया है सगे भाई साहिल यादव व सूरज यादव ने। साहिल व सूरज भिवानी जिले के गांव सिकंदरपुर के रहने वाले हैं। इन्होंने हिसार स्थित अथर्वा डिफेंस एकेडमी से कोचिंग ली। बड़े भाई साहिल का एयरफोर्स तो छोटे भाई सूरज का नेवी में चयन हुआ है। इनके पिता सुरेंद्र यादव गांव में दूध बेचने का काम करते हैं। दोनों भाइयों ने बताया कि इस सफलता के लिए उनके दादा ने प्रेरित किया।
विज्ञापन

सुरेंद्र यादव ने बताया कि साहिल व सूरज को आर्मी ज्वाइन करने की प्रेरणा उनके दादा से मिली है। इनके दादा भी इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अथर्वा डिफेंस एकेडमी के चेयरमैन अनिल चौधरी ने साहिल व सूरज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साहिल व सूरज पढ़ाई में काफी होशियार हैं। शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए हर टॉपिक को वे ध्यान से सुनते थे। अगर कोई टोपिक समझ में नहीं आता तो बार-बार पूछते थे। अथर्वा एकेडमी के डायरेक्टर रिटायर्ड मेजर डीपी कादयान, अथर्वा सैनिक स्कूल के निदेशक नरेश पूनिया व डिस्कवरी इंस्टीट्यूट के निदेशक संदीप रिणवा ने दोनों को बधाई दी।

साहिल यादव।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें