फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे 8 गांव के ग्रामीण, नहीं मिले कुलदीप तो जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। जिला परिषद चेयरमैन के 20 जनवरी को होने वाले चुनाव को लेकर गांव डोभी सहित आठ गांवों के ग्रामीण शनिवार सुबह आदमपुर पहुंचे। ग्रामीण वार्ड नंबर-10 के पार्षद और चेयरमैन पद के दावेदार के समर्थन में कुलदीप बिश्नोई से मिलने आए थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही कुलदीप बिश्नोई क्षेत्र में निकल गए। नाराज ग्रामीणों ने बैठक कर कुलदीप बिश्नोई पर नहीं मिलने के आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाजपा नेता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई से मिलने के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुनादी करवाई थी। इसके बाद सुबह गांव डोभी, बालसमंद, खारियां, सुंडावास, बासड़ा, गावड़, बुड़ाक व बांडाहेड़ी के ग्रामीण कई गाड़ियों से आदमपुर अनाज मंडी पहुंचे। लेकिन कुलदीप बिश्नोई के नहीं मिलने पर वे निराश लौट गए। ग्रामीण सुभाष गिल, रविंद्र भांभू, शीशपाल, देवेंद्र सिवल, राजवीर सिंह, रोशन लाल, राजेश कुमार, लीलू राम, कृष्ण आदि ने बताया कि चेयरमैन के दावेदार व पार्षद के समर्थन में आदमपुर पहुंचे थे। बाद में सभी आठ गांवों के ग्रामीणों ने बैठक कर निर्णय लिया कि अगले साल विधानसभा चुनाव में इसका जवाब कुलदीप बिश्नोई को दिया जाएगा।
------
किसी ने समय नही मांगा था: कुलदीप
इस संबंध में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई का कहना है आदमपुर हलके की जनता के लिए वे 24 घंटे तैयार हैं। आदमपुर में उनसे मिलने के लिए किसी ने कोई समय नहीं लिया था। उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें