फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फसल अवशेष जलाने के बजाय खेत में खाद बनाने को किया प्रेरित

विज्ञापन
केवीके सदलपुर में फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी देते वैज्ञानिक।
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सदलपुर में सोमवार को जिलास्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को फसल अवशेष जलाने के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए अवशेषों को खेत में ही खाद के रूप में उपयोग करने, भूमि की उर्वरक क्षमता बढ़ाने और बेहतर पैदावार लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी डॉ. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में केवीके की टीम ने किसानों को सरसों की फसल में मरगोजा, तना गलन, सफेद रतवा रोगों की पहचान एवं नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही गेहूं की फसल में खरपतवार नियंत्रण तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित वैज्ञानिक तकनीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में डॉ. कुलदीप, डॉ. पंकज, डॉ. बृजलाल, डॉ. योगेंद्र, डॉ. रोहतास, डॉ. श्वेता सहित अन्य कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक व टिकाऊ खेती के बारे में मार्गदर्शन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें