फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला ब्रांच से दूसरे क्षेत्रों को पानी देने पर किसानों ने डीसी कार्यालय घेरा

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे किसान। 
विज्ञापन
हिसार। भाखड़ा नहर की बरवाला ब्रांच से दूसरे गांवों को पानी देने के विरोध में हिसार व भिवानी जिले के किसानों ने मंगलवार को लघु सचिवालय का घेराव कर विरोध जताया। संयुक्त जल संघर्ष समिति व संयुक्त किसान संघर्ष समिति बालसमंद के तत्वावधान में प्रदर्शन के दौरान बरवाला लिंक चैनल से अवैध कनेक्शन कर लिए जा रहे पानी को रोकने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान विजेन्द्र बैनीवाल ने कहा कि बरवाला लिंक चैनल से मंजूरशुदा पानी की क्षमता 1725 क्यूसेक है लेकिन हैड से 1500 क्यूसेक से कम पानी मिल रहा है। इस कारण हिसार-भिवानी जिले के टेल क्षेत्र में 40 से ज्यादा गांवों में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा। कमेटी प्रधान आर्य ने बताया कि इस एरिया में खेती व पीने के पानी का एकमात्र विकल्प बरवाला लिंक चैनल है। इस नहर से जुड़ी 40 से ज्यादा छोटी नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके बावजूद हांसी व जींद जो कि यमुना का एरिया है, उन्हें इस चैनल से पानी देने की तैयारी है। बरवाला ब्रांच से और पानी कम किया तो 100 से ज्यादा गांव पूरी तरह बंजर हो जाएंगे।
भाखड़ा कमांड एरिया के किसानों ने तहसील का किया घेराव
बालसमंद में भाखड़ा कमांड एरिया के किसानों ने अपने हिस्से के नहरी पानी में लगातार हो रही कटौती के विरोध में तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। दर्जनों गांवों से आए किसान, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, कारों और अन्य वाहनों के माध्यम से तहसील परिसर पहुंचे। तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाखड़ा कमांड एरिया के किसानों के जल अधिकारों की अनदेखी बंद नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-
चानौत में अवैध टी कनेक्शन करने का आरोपी पूर्व सरपंच सोमेश गिरफ्तार
हांसी। चानौत गांव में भाखड़ा पेयजल लाइन से अवैध तौर पर टी कनेक्शन करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को पूर्व सरपंच सोमेश को गिरफ्तार कर लिया है। हांसी सदर थाना पुलिस ने सोमेश को हांसी-हिसार मार्ग स्थित मय्यड़ टोल प्लाजा के पास से काबू किया। चानौत गांव को हांसी के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन से टी कनेक्शन के माध्यम से पानी देने की मांग को लेकर लंबे समय से धरना चल रहा है। ग्रामीणों ने इसके लिए आमरण अनशन भी किया। इसी बीच सोमेश ने यह कहते हुए पाइपलाइन से सटी कनेक्शन करवा दिया कि सरकार ने उन्हें भेजा है। इसके बाद ग्रामीणों ने अनशन खत्म कर दिया था। इसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से टी कनेक्श करने के आरोप में सोमेश सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी। गिरफ्तारी के बाद सोमेश ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें