फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेतों से पानी निकासी, मुआवजे के लिए किसानों ने डाला पड़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय किसान सभा की हिसार तहसील कमेटी ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने खेतों से पानी की निकासी, खराब फसलों का मुआवजा, फसलों की बिजाई के लिए खाद-बीज उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। किसानों ने तीन दिवसीय पड़ाव डाल दिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता करते हुए तहसील प्रधान रमेश मिरंका, किसान सभा के राज्य उपप्रधान शमशेर नंबदार ने कहा कि अधिकारियों ने गांवों, ढाणियों और खेतों से 15 दिन में पानी निकासी का भरोसा दिलाया था। सीएम नायब सिंह सैनी ने फसलों को हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करवा कर सभी प्रभावित किसानों को दिवाली से पहले मुआवजा देने की घोषणा की थी। अभी तक न तो खेतों व ढाणियों से पानी की निकासी हुई है, न ही फसलों को हुए नुकसान की गिरदावरी हुई है और न ही किसानों को मुआवजा मिल पाया है। खेतों में पानी भरा होने के चलते अगली फसल की बुआई संभव नहीं है। फसलों की एमएसपी पर नहीं खरीद नहीं की जा रही है। वहीं, पानी भरने से फसल की बिजाई नहीं हो पा रही है।
धरने को शकुंतला जाखड़, निर्मला देवी, विद्या देवी, नन्ही देवी समंदरो देवी, डॉ. बलजीत भ्याण, दिनेश सिवाच, मनोहर लाल जाखड़, सुरेंद्र मान, सतपाल शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें