फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यूरिया के लिए किसानों में धक्का-मुक्की पुलिस पहरे में कतार लगाकर बांटी खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। किसानों को डीएपी के बाद अब यूरिया खाद के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार को काली देवी चौक स्थित इफको खरीद केंद्र पर जैसे ही यूरिया के 1500 कट्टे पहुंचे, खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

किसानों में धक्का-मुक्की होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस के पहरे में खाद बांटी गई। एक आधार कार्ड पर अधिकतम 10 कट्टे ही दिए गए।
यूरिया की यह खेप कई दिनों बाद केंद्र पर पहुंची थी, जिससे किसान सुबह 9 बजे से ही कतार में खड़े हो गए। महिलाओं की भी संख्या काफी रही। बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के कारण तोशाम चंगी से लेकर काली देवी चौक तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। दोपहर 2 बजे तक सभी 1500 कट्टे बिक गए, लेकिन बड़ी संख्या में किसान यूरिया लेने से वंचित रह गए।
गांव ढाणा खुर्द निवासी नवीन और प्रेम नगर निवासी रामकुमार ने बताया कि वे दोपहर 3 बजे नंबर आने पर पहुंचे, लेकिन तब तक यूरिया खत्म हो चुका था। उन्होंने कहा कि कई किसान 10 से 20 कट्टे तक खाद ले गए, जबकि कुछ को एक भी कट्टा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह हमारे पास 1500 कट्टे यूरिया के आए थे, जो शाम तक बिक गए। लगभग 200 किसानों को यूरिया मिला। – आज्ञा राम, प्रभारी, इफको खरीद केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें