फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने डिप्टी स्पीकर का काले झंडो के साथ किया विरोध, गंगवा को लौटना पड़ा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सोनीपत में होने वाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शिरकत करने जा रहे डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। किसानों के विरोध के चलते न केवल उन्हें वापस लौटना पड़ा बल्कि रास्ता बदलकर सोनीपत जाना पड़ा।
विज्ञापन

मामला रविवार सुबह का है। सोनीपत जाने के लिए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा सुबह रामायण टोल से हांसी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनके आने की किसानों को भनक लगी तो किसान व महिलाएं काले झंडों के साथ डिप्टी स्पीकर की गाड़ी के पीछे दौड़ने लगे। विरोध प्रदर्शन के चलते गंगवा की पायलट गाड़ी वापस हिसार की तरफ मुड़ गई। बाद में रास्ता बदलकर मय्यड़ से खरड़ होते हुए सोनीपत के लिए रवाना हुए।
किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ ने बताया कि हम तीन कृषि कानूनों सहित अन्य मांगों को लेकर 7 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। मगर सरकार हमारी कोई भी सुनवाई नहीं कर रही। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक भाजपा व जजपा नेताओं का का पूरी तरह से बहिष्कार रहेगा। इसके अलावा तब तक हमारा आंदोलन जारी भी जारी रहेगा। इसके लिए हमें चाहे आंदोलन को कितना भी लंबा क्यों ना करना पड़े करेंगे। उन्होंने कहा कि जब सरकार को पता हैं कि उनके नेताओं का विरोध हो रहा हैं तो वह गांवों में क्यों जा रहे हैं। सरकार ही आपसी लड़ाई करवाने में लगी हुई है। दरअसल भाजपा किसानों को भड़का कर दंगा करवाने की साजिश रच रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें