फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मुआवजा और बीमा की मांग को लेकर किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी

Tue, 04 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बालसमंद। मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान।
विज्ञापन
बालसमंद। अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की ओर से बालसमंद सब तहसील मुख्यालय पर मुआवजा और बीमा राशि की मांग को लेकर किसानों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता पृथ्वी बेनीवाल और ओमप्रकाश बांडाहेड़ी ने की।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिवाली से पहले फसल खराबे का मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसानों को कोई राहत नहीं मिली। लगातार हुई बारिश और जलभराव से क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मुआवजा और बीमा राशि किसानों के खातों में नहीं पहुंचती, धरना जारी रहेगा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सरकार संज्ञान नहीं लेती, तो वे बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें