फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में तनाव: भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक के विरोध में जुटे किसान, भारी पुलिस बल तैनात

Sat, 10 Jul 2021 12:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

किसानों ने शुक्रवार को इस बैठक का विरोध किया था। जिसके बाद प्रशासन की ओर से बैठक कैंसिल करने का पत्र थमाया गया था।
विज्ञापन
हिसार में जीजेयू के बाहर तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में शनिवार को प्रस्तावित भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक का किसानों ने विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ करेंगे। किसान गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर झंडे लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दोपहर लगभग डेढ़ बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ जीजेयू में पहुंचे। वे यूनिवर्सिटी के एक नम्बर गेट से अंदर गए। किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। पुलिस और किसानों के बीच तनातनी होने से किसानों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।  

विज्ञापन


विज्ञापन


किसानों ने शुक्रवार को इस बैठक का विरोध किया था। जिसके बाद प्रशासन की ओर से बैठक कैंसिल करने का पत्र थमाया गया था। कार्यकारी अभियंता के हस्ताक्षर वाले इस पत्र को देखकर किसान लौट गए थे। हालांकि कुछ किसान जीजेयू के गेट पर ही धरना डालकर रात को रुके रहे। सुबह भाजपा की बैठक होने की जानकारी के बाद किसान फिर से जुटने लगे। किसान नारेबाजी करते हुए विरोध कर रहे हैं। अभी तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ नहीं पहुंचे हैं। किसानों ने कहा कि वीसी झूठे हैं। उन्होंने फर्जी लेटर देकर किसानों को बरगलाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें