फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान धरनों पर बढ़ाएं हाजिरी, जीत पक्की : सोनिया मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। किसान आंदोलन को तेज करने के लिए बॉर्डरों पर चल रहे धरनों पर हाजिरी बढ़ाएं। जब तक केंद्र सरकार कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती तब तक किसानों का यह आंदोलन जारी रहेगा। सरकार आंदोलन को दबाने के लिए किसानों पर झूठे मुकदमे बना रही है, लेकिन किसान इससे डरने वाले नहीं हैं। आखिर में किसानों की ही जीत होगी। यह बात किसान आंदोलन की स्टार प्रचारक एवं पंजाबी, मलयाली व तेलगू फिल्म अभिनेत्री सोनिया मान ने गांव बुडाना व गुराना में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।
विज्ञापन

सोनिया मान ने कहा कि सरकार ने महंगाई को इतना बढ़ा दिया है कि आम आदमी को गुजारा करना दूभर हो गया है। कर्ज में डूबा किसान पहले भी आत्महत्या कर था और आज भी आत्महत्या कर रहा है। महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वह खुद को जितना सुरक्षित किसान आंदोलन में महसूस करती हैं, उतना शायद अपनी गली में भी नहीं करती होंगी। वह खुद टिकरी बॉर्डर पर 6 महीनों से रह रही हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन आज तक का सबसे बड़ा आंदोलन बन चुका है, जिसकी गूंज विदेशों तक सुनाई दी है, लेकिन हम जब तक तीनों कानून रद्द नहीं हो जाते तब तक किसान वापिस घर नही जाएंगे। केंद्र सरकार किसान मजदूर व व्यापारियों की बजाय कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है। किसानों की आवाज को उठाने वाले लोगों को झूठे केसों में फंसाने के प्रयास करती है। गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री सोनिया मान किसान आंदोलन की स्टार प्रचारक के तौर पर प्रदेशभर में घूमकर किसानों को आंदोलन में भागेदारी बढ़ाने के प्रति जागरूक कर रही हैं। रविवार को सोनिया मान ने क्षेत्र के गांव बुडाना, नारनौंद, गुराना सहित अनेक गांवों का दौरा किया और किसानों से रूबरू हुई। इस अवसर पर विकास सीसर, रिमन नैन खेदड़, सुदेश कंडेला, दिलबाग ढांडा, पूर्व सरपंच सूबे सिंह, मुकेश लोहान, औमप्रकाश फौजी, सुंदर फौजी, राजपाल ढांडा, कुलदीप सिवाच, वेदप्रकाश, राजेश, खुजान, प्रदीप उर्फ गुगन, जगबीर सिवाच सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें