फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: खेतों से बिजली लाइन गुजारने के विरोध में धरने पर बैठे चार गांवों के लोग, सरकार को दी चेतावनी

Sun, 04 Jun 2023 12:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अग्रोहा/हिसार

सार

शनिवार को पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति व अखिल भारतीय किसान सभा की अध्यक्षता में चार गांवों के किसानों की बैठक हुई थी, जिसमें कालीरावण, खासा महाजन, भोड़ा होशनाक व खैरमपुर गांव के किसानों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
अग्रोहा में धरने पर बैठे चार गांवों के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्रोहा शहर में स्थित सेक्टर तक बिजली की 33 केवी की लाइन बिछाने के लिए विरोध में रविवार को चार गांवों के किसानों ने कालीरावण के 52 हेड नहर पर अनिश्चिनकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपने खेतों से बिजली की लाइन नहीं गुजरने देंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: मैं तो परेशान हो लिया, घर भी नहीं आ पा रहा हूं... नाबालिग के पिता ने बयां किया अपना दर्द

इससे पहले शनिवार को पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति व अखिल भारतीय किसान सभा की अध्यक्षता में चार गांवों के किसानों की बैठक हुई थी, जिसमें कालीरावण, खासा महाजन, भोड़ा होशनाक व खैरमपुर गांव के किसानों ने भाग लिया था। यह बैठक करीब दो घंटे तक चली थी। इस दौरान किसानों ने रविवार से 52 हेड नहर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि हाई पवार की बिजली लाइन सरकार अपनी जमीन पर टावर लगाकर बिछाए। हमें कोई एतराज नहीं है। मगर हम अपनी खेत की जमीन पर किसी भी कीमत पर बिजली लाइन नहीं बिछाने देंगे। किसानों ने कहा कि अगर सरकार ने धक्काशाही की तो मजबूर होकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पगड़ी संभाल जट्टा संघर्ष समिति व अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों व धरने पर बैठे किसानों ने खेत बचाओ देश बचाओ के नारे लगाते हुए कहा कि हम अपने पूर्वजों की धरती को बर्बाद नहीं होने देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें