हिसार में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान सभा के सदस्य।
हिसार। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकालकर विरोध जताया। किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनाए जाने और खाद-बीजों की महंगाई पर रोक की मांग की।
किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार, सूरजमल डाया, राजीव मलिक के नेतृत्व में ट्रैक्टर परेड लघु सचिवालय से शुरू हुई, जो आईजी चौक, किसान चौक, कैम्प चौक, कैमरी रोड से होते हुए लघु सचिवालय जाकर संपन्न हुई। किसान चौक पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। लघु सचिवालय परिसर में डॉ. भीम राव आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि 26 जनवरी का दिन किसानों व मजदूरों के मसीहा डॉ. आंबेडकर जैसे महान लोगों के बलिदान व त्याग के कारण देखने को मिला है। ट्रैक्टर मार्च का नेतृत्व मुकेश डाया, रमेश मिरकां, सूबे सिंह बूरा, कुलदीप बुड़ाक ने किया।
डॉ. करतार सिंह सिवाच, हनुमान जौहर, सुधीर सिंघवा, सुरेन्द्र मान, अमित ढिल्लो भी मौजूद रहे। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार उनकी वाजिब मांगाें की लगातार अनदेखी कर रही है। कीटनाशक, खाद, बीज लगातार महंगे हो रहे हैं। वहीं, फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है। एमएसपी के गारंटी कानून के लिए किसान लंबे समय से खनौरी बॉर्डर पर आंदोलनरत है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है