फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरसों खरीद में देरी से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
 अनाज मंडी में नारेबाजी करते हुए किसान सभा के नेता
विज्ञापन
सिवानी मंडी। सरसों खरीद में देरी और गर्मी के बीच पीने के पानी की कमी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को तहसील परिसर स्थित उपमंडल अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों ने अनाज मंडी परिसर में भी जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द सरसों खरीद शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता किसान सभा के प्रधान रामकिशन भाकर ने की जबकि संचालन तहसील सचिव अंतर कस्वां ने किया। किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया ने कहा कि 15 मार्च से सरसों खरीद की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक एक भी किसान की फसल नहीं खरीदी गई है। इससे किसानों को आर्थिक व नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि खरीद केंद्रों में देरी किसानों के साथ अन्याय है और अगर जल्द ही खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान सभा उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन के बाद किसान सभा के नेताओं ने उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। उप मंडल अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सरसों खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और पीने के पानी की समस्या का समाधान करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर बलबीर ठाकन, सुकरम जागलान, राजबीर बिश्नोई, राजबीर सिंधु, रामचंद्र फौजी सहित किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें