फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जलभराव से प्रभावित किसानों ने मांगा मुआवजा

Sun, 09 Nov 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरवाला। विभिन्न किसान-मजदूर संगठनों की बैठक शनिवार को शहीद मदनलाल ढींगड़ा पार्क में हुई। इसमें विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्र के कई गांवों के किसान पहुंचे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कोथ ने कहा कि पिछले दिनों जलभराव से प्रभावित किसानों और अन्य जिन लोगों के मकान, पशु आदि जान-माल का नुकसान हुआ है। इस बैठक में मंडियों में किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर रोष जताया गया। जलभराव से प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समिति का गठन भी किया गया। यह समिति जलभराव से प्रभावित गांव के लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याएं जानेगी। इस समिति में सुरेश कोथ, पूनिया खाप से एक प्रतिनिधि, प्रेम खानपुर, होशियार सिंह, सुरेश मिर्जापुर, जोगिंद्र सिंह, धर्मपाल बडाला आदि को शामिल किया गया है। बैठक के बाद किसान संगठन कपास मंडी में पहुंचे और मंडी का दौरा कर वहां की सरकारी व्यवस्था भी जानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें