फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

561 करोड़ मुआवजा घोषित किये जाने पर किसान आंदोलन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। किसान सभा की ओर से 9 महीने से चले आ रहे किसान आंदोलन के दबाव में आकर सरकार ने खरीफ 2021 की खराब फसलों के 561 करोड़ रुपये मुआवजा घोषित किया है जिसमें से हिसार के किसानों को लगभग 173 करोड़ मिलेंगे। एसडीएम अश्वीर नैन ने इसकी जानकारी दी। इसके बाद अखिल भारतीय किसान सभा ने धरना स्थगित करने का एलान किया।
विज्ञापन

जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि खरीफ 2020 के मुआवजे पर लगातार तीसरी बार भी एफसीआर ने ऑब्जेक्शन लगाया हुआ है जोकि गलत है। सेम, जलभराव के कारण बर्बाद हुई फसलों और जलभराव के कारण बिजाई न होने के कारण खाली पड़ी जमीनों की विशेष गिरदावरी होना अभी बाकी है। 2021 के घोषित मुआवजे में भी अभी एक बड़ा रकबा कवर नहीं किया गया है। हरियाणा सरकार ने सेमग्रस्त इलाके की स्थायी समाधान के लिये 15 फरवरी तक पंजीकरण करवाने के लिये कहा है। इसके समय को बढ़ाया जाए इसलिये आज 2021 के मुआवजे की घोषणा के बाद धरना तो स्थगित किया जा रहा है परंतु 18 फरवरी को लंबित मांगों को लेकर कमिश्नर कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आने वाली लड़ाई के तैयार रहें क्योंकि जिस तरह सरकार ने किसानी बजट में कटौती की है, उस हिसाब से संकट बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें