हिसार। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी के दम पर टीम को जीत दिलाने वाले हिसार के दिनेश बाना का रणजी ट्रॉफी के लिए हरियाणा टीम में चयन किया गया है। इसके अलावा रोहतक से निशांत सिंधु का भी चयन हुआ है। दिनेश बाना के कोच रणवीर ने बताया कि दिल्ली में दो जगह 15 फरवरी से 25 मार्च तक रणजी ट्रॉफी खेली जाएगी। कोच के अनुसार अब दिनेश 25 मार्च के बाद ही हिसार पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दिनेश अहमदाबाद पहुंचेंगा। वहां एक कार्यक्रम होगा। उसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होगा। संवाद