फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा विधायक जोगीराम सिहाग का रामायण टोल पर किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी/हिसार। आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को रामायण टोल प्लाजा पर बरवाला विधानसभा से जजपा विधायक जोगीराम सिहाग का घेराव किया। किसानों ने विधायक की गाड़ी रुकवाकर नाराजगी जाहिर की। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बयान नहीं देने पर किसानों ने विधायक को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। गुस्साए किसानों ने मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कुछ देर तक चले हंगामे के बाद बुजुर्ग किसानों ने बीचबचाव करके विधायक को वहां से रवाना करवा दिया। जानकारी के अनुसार विधायक जोगीराम सिहाग विधायक मंगलवार को गुरुग्राम गए थे।
गुरुग्राम के वजीराबाद से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के भाई के निधन पर शोक जताकर वापस हिसार आ रहे थे। जब वह रामायण टोल पर पहुंचे तो वहां पर गाड़ियों का जाम लगा हुआ था। विधायक को देखकर कुछ किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया। किसानों ने बैरिकेड लगाकर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। किसानों ने विधायक से कहा कि भाजपा-जजपा सरकार में किसानों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। वह किसानों पर हो रहे अत्याचार, लाठीचार्ज पर चुप क्यों हैं। अपने बयानों पर माफी मांगते हैं तो ही उनको वहां से जाने दिया जाएगा। दस मिनट बाद किसानों ने उनकी गाड़ी से वहां से रवाना होने दिया। विधायक जोगीराम सिहाग लगातार तीनों कृषि कानूनों को गलत बताते आ रहे हैं। इसी विरोध के कारण उन्होंने चेयरमैन पद भी अस्वीकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें