फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलनकारी किसानों ने रामायण टोल पर दिल्ली-हिसार हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
रामायण टोल पर जाम लगाए किसान। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोहतक में कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में रामायण टोल पर आंदोलनकारी किसानों ने शाम 7 बजे दिल्ली-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस वजह से दिल्ली व हिसार की ओर जाने वाले काफी वाहन जाम में फंस गए और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के हिसार युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप खरड़ व मनोज राठी ने बताया कि देश के किसान तीन कृषि कानूनों को रद्द करने व एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर 4 महीने से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की समस्या का समाधान करने की बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को भाजपा ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर राजस्थान में जानलेवा हमला करवाया और शनिवार को रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज करवाया। आंदोलनकारी किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर हाईवे को जाम किया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के अगले आदेश तक रामायण टोल पर जाम रहेगा। जाम की सूचना मिलते ही हांसी जिला पुलिस रामायण टोल पर पहुंची। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वाहनों को डायवर्ट कर दिया। समाचार लिखे जाने तक किसानों ने टोल पर जाम लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें