फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेत में काम करते समय किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव बड़छप्पर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे खेत में काम कर रहे 55 वर्षीय किसान गंगादत्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बास थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बेटे लोकेश के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई दर्ज की है।
विज्ञापन

लोकेश ने बताया कि वह और उसके पिता खेत में धान की फसल के लिए पानी लगा रहे थे। वह पानी संभालने के लिए पीछे गया था। इसी दौरान आसमान में तेज बिजली कड़की। जब वह लौटकर आया, तो देखा कि उसके पिता खेत के कोठे के पास अचेत पड़े थे। परिजनों को सूचित कर गंगादत्त को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। संवाद




चार साल से फरार भैंस चोरी का आरोपी हापुड़ से किया गिरफ्तार
नारनौंद। थाना नारनौंद पुलिस ने चार साल पुराने भैंस चोरी के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पप्पू निवासी पीपल हेड़ा, जिला हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कड़ी पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस प्रवक्ता कुलदीप के अनुसार वर्ष 2021 में नारनौंद के वार्ड नंबर-1 निवासी रामभगत के घर से तीन भैंस और एक कटड़ी चोरी कर ली गई थी। वारदात के बाद थाना नारनौंद में मामला दर्ज हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें