फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: परिजनों ने नहीं उठाया सुमित का शव, समझाने पहुंचे डीएसपी से हुई तीखी नोकझोक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड स्थित अमरदीप काॅलोनी में रह रहे प्रेम विवाह करने वाले राजथल गांव निवासी सुमित की आत्महत्या के मामले में परिजनों का धरना रविवार को भी जारी रहा। पोस्टमार्टम के बाद तीन दिन से शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा है, लेकिन परिजनों ने शव उठाने से इन्कार कर दिया है। परिजन आरोपी मृतक की पत्नी व उसके भाई-बहन की गिरफ्तारी पर अड़े हैं।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को डीएसपी कप्तान सिंह परिजनों को समझाने के लिए नागरिक अस्पताल में गए। इस दौरान मृतक के पिता ने आक्रोश में कहा कि अगर तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाती तो क्या सबूत मांगते। इस बात पर डीएसपी और धरने पर बैठे लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। एक महिला ने तो ये तक कह डाला कि डीएसपी का बीपी डाउन हो रहा है, इस ले जाओ। इसके बाद डीएसपी धरना स्थल से चले गए। परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
रविवार सुबह मृतक के परिजन और जनसंगठन से जुड़े लोग धरना स्थल पर एकत्रित हुए। करीब 12 बजकर 10 मिनट पर डीएसपी कप्तान सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने कहा कि जो बातचीत है, उसकी रिकॉर्डिंग दे दो। जांच में जो सबूत आएंगे, उसके आधार पर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। लेकिन, धरना दे रहे लोग आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। लोगों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी बोली-ससुर करता था परेशान
दूसरी तरफ मृतक की पत्नी का कहना है कि सुमित ने प्रेम विवाह किया था। सुमित का पिता उसे परेशान कर रहा था। जिस कारण पति सुमित मानसिक परेशान था। वह 29 सितंबर को अपनी बुआ के घर से आया था। उसके आने के बाद नहाने के लिए चली गई। कुछ देर बाद आई तो सुमित फंदे पर लटका मिला। फंदा काटकर सुमित को नीचे उतारा और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर सुमित की पत्नी, उसके साले-साली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता से जांच जारी है, जो साक्ष्य मिलेंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - कप्तान सिंह, डीएसपी, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें