फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ की राह पर परिवार: बेटी की तलाश की मांग को लेकर हिसार से चंडीगढ़ की ओर किया कूच, दो नाबालिग भी हैं साथ

Mon, 10 Feb 2025 02:42 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे सुनील सोनी ने बताया कि बेटी 29 सितंबर 2024 को घर से गायब हुई थी। उन्होंने बेटी की तलाश के लिए नवंबर माह में धरना दिया। इसके बाद दिसंबर माह में धरना दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब साढ़े चार महीने पहले लापता हुई बेटी की तलाश की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने सीएम आवास पर धरना देने के लिए चंडीगढ़ कूच शुरू कर दिया है। पीड़ित सुनील सोनी के साथ उनकी पत्नी और दो नाबालिग बेटे भी पैदल जाएंगे।

विज्ञापन


पीड़ित पिता सुनील सोनी ने कहा कि चंडीगढ़ पैदल जाएंगे। बरवाला, उकलाना, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेंगे। रास्ते में इन जिलों के विधायकों के कार्यालयों में ज्ञापन देकर गुहार लगाएंगे। अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज के आवास के सामने धरना देंगे। बाद में चंडीगढ़ में सीएम आवास जाएंगे। बिटिया नहीं मिली तो राष्ट्रपति भवन के सामने धरना देकर इच्छा मृत्यु की मांग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे सुनील सोनी ने बताया कि बेटी 29 सितंबर 2024 को घर से गायब हुई थी। उन्होंने बेटी की तलाश के लिए नवंबर माह में धरना दिया। इसके बाद दिसंबर माह में धरना दिया। 9 जनवरी को सीएम नायब सिंह सैनी हिसार आए तो अधिकारियों ने उनसे नहीं मिलने दिया। उनके आत्मदाह के प्रयास के बाद उनको मिलवाया गया। सीएम नायब सिंह सैनी के कहने पर एसआईटी का गठन किया गया। आज एसआईटी को गठित हुए भी एक महीना हो गया। एक महीने में भी एसआईटी कोई सुराग नहीं लगा सकी। अब हमने चंडीगढ़ में सीएम आवास पर जाकर गुहार लगाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें