फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पीजीआई से पोस्टमार्टम करवाने पर अड़े परिजन

Tue, 21 Nov 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। होटल में मृत मिले गांव मोरीवाला के संगीत के मामले में दो बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। मंगलवार को एक बार फिर परिजनों ने एसपी से मुलाकात की और शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। अहम बात यह है कि परिजनों ने नागरिक अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम पर शक जाहिर किया है। वहीं एसपी के कहने पर सीएमओ ने परिजनों से बातचीत भी की लेकिन परिजन अपनी बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक संगीत के सिर व सीने पर चोट होने के बावजूद रिपोर्ट में उसका जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि एक लड़की हत्या कर शव को नहीं लटका सकती है। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम दोबारा बोर्ड से करवाने की एसपी से मांग की। एसपी विक्रांत भूषण ने इस मामले में सीएमओ से बातचीत की और अग्रोहा मेडिकल में पोस्टमार्टम करवाने की बात परिजनों से कही। लेकिन परिजन रोहतक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने पर अड़े रहे। बता दें कि इससे पहले भी सोमवार को परिजन शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे। जहां पर डीएसपी की अगुवाई में एसपी ने एसआईटी गठित कर निष्पक्ष जांच की बात कही थी और परिजन वापस लौट आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें