फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दूरस्थ शिक्षा में 3 डिप्लोमा कोर्स शुरू करने और 6 कोर्सेज के पाठ्यक्रम में बदलाव को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद की 61वीं बैठक में इंटेग्रेटिड बीएससी केमिस्ट्री, एमएससी केमिस्ट्री, इंटेग्रेटिड बीएससी फिजिक्स, एमएससी फिजिक्स, इंटेग्रेटिड बीएससी मैथेमेटिक्स, एमएससी मैथेमेटिक्स कोर्सेज में नई शिक्षा नीति के हिसाब से पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ डाटा साइंस विभाग का नाम अब डिपार्टमेंट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस होगा। वहीं डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी साइंस का नाम अब डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस रखा गया है। दूरस्थ शिक्षा के तहत डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस, डिप्लोमा इन सॉलिड हजार्डस वेस्ट मैनेजमेंट व डिप्लोमा इन फूड क्वालिटी एश्योरेंस संचालित करने की स्वीकृति दी गई है।
जीजेयू में शैक्षणिक परिषद की बैठक सोमवार को कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई की अध्यक्षता में हुई। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। विश्वविद्यालय की ओर से इस सत्र से कई रोजगारपरक कोर्स आरंभ किए गए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक परिवर्तन किए जा रहे हैं। जिसको लेकर बैठक में निर्णय लिए गए। समय की मांग और वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए विश्वविद्यालय कोर्सों की स्कीम व सिलेबस में आवश्यकतानुसार बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षक अब सेवानिवृत्त होने तक बन सकेंगे गाइड
कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने बताया कि बैठक में नए अंडरग्रेजुएट कोर्सिज का नई शिक्षा नीति के तहत स्कीम व सिलेबस में बदलाव को मंजूरी दी गई। विभिन्न विषयों में पीएचडी पंजीकरण एवं डिग्री अवाॅर्ड करने की भी मंजूरी दी गई है। डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस, डिपार्टमेंट ऑफ जियोग्राफी को फैकल्टी ऑफ ह्यूमेनिटी एंड सोशल साइंसिज में शामिल किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ जूलोजी को फैकल्टी ऑफ इनवायर्नमेंटल एंड बायो साइंसिज में शामिल किया गया है। शिक्षक अब सेवानिवृत्त होने तक पीएचडी के शोधार्थी ले सकेंगे, इससे पहले यह उम्र 57 वर्ष थी।
विज्ञापन

बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. देवेंद्र कुमार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र से प्रो. जितेंद्र शर्मा, प्रो. पंकज सिंह, एनडीआरआई करनाल से डा. मदनलाल कांबोज, सीसीएस हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से प्रो. अतुल ढींगड़ा, राज्यपाल के नामित सदस्य बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से प्रो. अध्य प्रसाद पाण्डेय, प्रो. संदीप सिंह सहित डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार, राजकीय महाविद्यालय उगालन के प्राचार्य डाॅ. रणबीर कौशल, डीएन कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. विक्रमजीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें