फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जमीन मामले में मृतक व्यक्ति के कोर्ट नोटिस पर किए झूठे हस्ताक्षर, कर्मचारी सहित चार पर मामला दर्ज

Sun, 17 Dec 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। मृतक व्यक्ति को जिंदा दिखाने पर पुलिस ने हरेरा के प्रशासनिक अधिकारी की शिकायत पर कोर्ट के कर्मचारी सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्ष 2011 में जमीन मामले को लेकर कोर्ट द्वारा पेशी के लिए जारी किए गए नोटिस पर मृतक व्यक्ति के झूठे हस्ताक्षर कर उसे जिंदा दिखाया गया। कोर्ट से दस्तावेज मिलने के बाद परिजनों को इस जालसाजी के बारे में पता लगा। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हरेरा के प्रशासनिक अधिकारी गुलशन सलुजा ने बताया कि वह व उसके पिता अशोक कुमार के अन्य वारिस तोशाम रोड पर जमीन के हिस्सेदार हैं। वे वर्ष 2009 में गुरुग्राम शिफ्ट हो चुके हैं। उत्तम नगर निवासी जगदीश ने 5 कनाल 17 मरले जमीन का एक दावा तकसीम दायर किया हुआ था। एक याचिका फाइनल डिग्री के लिए न्यायालय में पेश की गई थी। जिसमें उसके पिता अशोक कुमार के नाम से जारी नोटिस में 28 जुलाई 2011 को पेशी की तारीख थी। इस नोटिस पर तत्कालीन कोर्ट के कर्मचारी रामफल ने उसके पिता के नाम से झूठे हस्ताक्षर किए। बतौर गवाह जगदीश ने अपने हस्ताक्षर कर दिए। जबकि उनके पिता अशोक कुमार की अप्रैल 2010 में गुरुग्राम में मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता के झूठे हस्ताक्षर करके नोटिस को तामील दिखा दिया, जिससे कोर्ट को गुमराह किया गया।
उन्होंने बताया कि मामले में कोर्ट से दस्तावेज निकलवाए तो उन्हें इस बारे में पता लगा। मामले में अक्तूबर महीने में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के बाद अब जगदीश, उनके दोनों बेटे साहिल व अशोक, कोर्ट कर्मचारी रामफल के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 406 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें