हांसी परिषद के हॉल कमरे की छत के इस हिस्से की गिरी फॉल सीलिंग।
हांसी। नगर परिषद के हॉल कमरे में छत के एक हिस्से पर लगी फॉल सीलिंग अचानक से गिर गई। गनीमत यह रही कि उस समय नगर परिषद कार्यालय में कोई नहीं था। नगर परिषद के हॉल कमरे में चेयरमैन बैठते हैं। इसी कमरे में ही पार्षदों की हाउस मीटिंग होती है।
इस कमरे में छत पर फॉल सीलिंग लगी हुई है। जिसका एक हिस्सा पिछले कई दिनों से उखड़ा हुआ था। लेकिन अधिकारियों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। शाम साढ़े चार बजे के करीब फॉल सीलिंग गिर गई। बाद में कर्मचारियों ने इसे देखा और अधिकारियों को सूचना दी। बता दें कि शहर में विकास से संबंधित ज्यादातर कार्य नगर परिषद द्वारा किए जाते हैं। बीते दिनों ही परिषद के पास 14.5 करोड़ रुपये की ग्रांट विभिन्न विकास कार्यों के लिए आई है। जिससे शहर में कई कार्य हो रहे हैं। लेकिन नगर परिषद के खुद के कार्यालय की हालत खस्ता हो चुकी है। नगर परिषद कार्यालय का भवन काफी पुराना है। बीते दिनों नगर परिषद कार्यालय को शिफ्ट करने की योजना भी बनी थी, जो अभी ठंडे बस्ते में है।
हॉल कमरे की एक हिस्से की फॉल सीलिंग कई दिन से उखड़ी हुई थी। अधिकारियों को कहा था की छत की फॉल सीलिंग ठीक करवाई जाए। मिस्त्री नहीं मिल रहे थे इस कारण इसे ठीक करवाने में देरी हो रही थी। फॉल सीलिंग गिरने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक देखा नहीं। इसे जल्दी ही ठीक करवाएंगे
- प्रवीन ऐलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद