फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार बार असफलता मिली, पर मां की प्रेेरणा नेे नहीं टूटने दिया हौसला

विज्ञापन
राहुल पातड़
विज्ञापन
हिसार। गांव बिठमड़ा निवासी व हाल में सेक्टर 1-4 निवासी राहुल पातड़ ने यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा में 379 वां रैंक हासिल की है। राहुल को चार प्रयास और दो साक्षात्कार के बाद पांचवें प्रयास और तीसरे साक्षात्कार में उन्हें सफलता मिली। राहुल ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता -पिता को दिया। उन्होंने कहा कि मेरी मां मुझे हमेशा प्रेरित करती थी। चार बार प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली तो निराशा होने लगी। मैंने हौसला नहीं छोड़ा और पूरा एक साल साक्षात्कार के लिए अपनी कमियों पर फोकस किया। अपनी मेहनत के दम पर मुकाम प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन


राहुल पातड़ के पिता राजेश पातड़ ने बताया कि उसकी प्राइमरी कक्षा सेंट सोफिया में हुई थी। उसके बाद जिंदल माॅर्डन स्कूल से 11वीं कक्षा उतीर्ण और उसके बाद बारहवीं कक्षा खांडा खेड़ी से की। दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से 2021 में मेकैनिकल में बीटेक की डिग्री ली। बीटेक के बाद घर पर रहते हुए ही यूपीएससी की तैयारी शुरू की। राहुल कॉलेज के समय से ही सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य लेकर चल रहे थे। परिवार ने भी राहुल को हर कदम पर पूरा सहयोग दिया।

बीटेक के बाद नौकरी नहीं, परीक्षा की तैयारी चुनी :

राजेश पातड़ का अपना व्यवसाय है, जबकि राहुल की माता उषा देवी गृहिणी हैं। बेटे की सफलता पर परिवार बेहद खुश है। राहुल ने यह सफलता अपने दूसरे प्रयास में हासिल की। राहुल पातड़ ने बताया वह वर्ष 2021 में कोराना काल में घर पर ऑॅनलाइन माध्यम से यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। बीटेक के बाद उन्होंने नौकरी करने की बजाय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का फैसला लिया। राहुल के पिता राजेश पातड़, माता ऊषा, धर्मेद्र सिंह सहारण, नरेंद्र ढांडा, सोनिया, बबली, आदि ने मिठाई बांटकर राहुल के यूपीएससी में चयन होने पर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें